रिपोर्ट – प्रशांत कुमार!
बेगूसराय में अपराधी बेखौफ हो गए हैं जिले के तेघरा अनुमंडल के रजिस्टार ऑफिस में घुसकर रजिस्टर का पिटाई कर दी जिसका वीडियो वायरल हो गया है। अपराधी कितने बेखौफ हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की रजिस्ट्री ऑफिस में सामने कंप्यूटर दुकानदार के द्वारा रजिस्ट्री ऑफिस में घुसकर रजिस्ट्रार के साथ ना सिर्फ मारपीट की और बल्कि आफिस में तोड़फोड़ की। मारपीट और तोड़फोड़ की घटना रजिस्ट्री ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पूरी घटना तेघरा थाना क्षेत्र के रजिस्ट्री ऑफिस की है। आप सीसीटीवी कैमरे में देख सकते हैं कि एक युवक रजिस्ट्री ऑफिस के अंदर दाखिल हुआ और कुर्सी उठाकर रजिस्टार के टेबल पर मारपीट कर रहा है इस घटना में जहां रजिस्टार के सर में चोट आई है वहीं ऑफिस टेबल को तोड़ फोड़ दिया गया है। सरकारी अधिकारी के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद और एसडीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल की है । अवर निबंधक पदाधिकारी मुकेश कुमार सुमन ने बताया कि रजिस्ट्री ऑफिस के सामने कंप्यूटर दुकान चलाने वाले एक युवक युवक ऑफिस में सरकारी बैंक में चालान जमा करने के बदले कंप्यूटर दुकान से चालान जमा करने की बात कह रजिस्ट्री ऑफिस में आकर हंगामा किया था। बाद में जब उसके पिता को बुलाकर समझाया गया तो मोहन कुमार ऑफिस में घुसकर उनके साथ मारपीट की है और तोड़फोड़ की है। डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि अवर निबंधन पदाधिकारी के साथ ऑफिस में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है और तोड़फोड़ भी की गई है पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
बाइट- मुकेश कुमार सुमन,अवर निबंधक पदाधिकारी ,तेघड़ा
बाईट- रविन्द्र मोहन प्रसाद, डीएसपी तेघड़ा




