बेगूसराय – बखरी में बिहार लोहिया स्वच्छता अभियान को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगुसराय जिले बखरी प्रखण्ड के मोहनपुर पंचायत में बिहार लोहिया स्वच्छ अभियान लगे सभी कर्मियों सम्मानित किया गया इस मौके पर पंचायत के मुखिया मीरा देवी पंचायत समिति राजकुमार मंडल,उप मुखिया महेश सदा ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। स्वच्छता कर्मी परवेज आलम, मो० शमशेर आलम, चंद्रकला देवी, चंद्रा देवी, सुनीता देवी, घनश्याम गोस्वामी, को सम्मानित किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर मुखिया प्रतिनिधि बखरी प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश चंद्र प्रखंड समन्वयक संतोष कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक संताना कुमारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बिहार लोहियां स्वच्छता अभियान की शुरआत किया । बिहार लोहिया स्वच्छता अभियान के दौरान स्वच्छता कर्मियों को घर-घर कचरा लेने के लिए झंडी दिखकर रवाना किया गया है। स्वच्छता कर्मी पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने का उद्देश्य है सभी पंचायत में यह कार्यक्रम चलाया जाएगा अभियान के दौरान स्वछता टीम घर, घर पहुंच कर कचरा संग्रह करेंगे जिसमें सूखा कचरा और गीला कचरा अलग अलग संग्रह किया जाएगा और संग्रह करने के बाद उसे सुरक्षित जगह पर रख दिया जाएगा इसी के दौरान घाघरा पंचायत में आयोजन कर बिहार शिक्षा अभियान के दौरान लोगों को जागरूक किया गया।


बाइट: महेश चंद्र प्रखंड विकास पदाधिकारी बखरी
बाइट:-मुखिया प्रतिनिधि घाघरा पंचायत

Join us on:

Leave a Comment