नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगुसराय बखरी सलौना स्टेशन पर लंबी दूरी के ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर सलौना स्टेशन के प्लेटफार्म पर मानव श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा। मानव श्रृंखला सुबह आठ बजे से नौ बजे तक प्लेटफॉर्म नंबर-एक और दो पर आयोजित किया जाएगा। मानव श्रृंखला सलौना रेल यात्री संघर्ष समिति के बैनर तले किया गया मानव श्रृंखला में सलौना रेल यात्री संघर्ष समिति के विकास वर्मा, दिलीप केसरी, तुफैल अहमद खान, राजेश अग्रवाल, पंकज पासवान, रामचंद्र सहनी, सुभाष सिंह परमार, जयदेव सान्याल, रंजीत महतों, सुमित राजवंश, कुमार निशांत वर्मा, अविनाश कुमार, मुरारी सुल्तानियां, रामदयाल केसरी समेत आसपास के लोगों ने बड़ी संख्या में मानव श्रृंखला में हिस्सा लिया। आंदोलन के नेतृत्व कर रहे विकास वर्मा और राजेश अग्रवाल ने ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रहे हमारे संवाददाता नेहा कुमारी को बताया कि बेगूसराय बखरी अनुमंडल मुख्यालय का 100 साल से अधिक पुराना यह स्टेशन है सलोना रेलवे स्टेशन पर बेगूसराय, खगड़िया और समस्तीपुर के बार्डर पर है और चार से पांच लाख की आबादी से घिरा हुआ है। सलौना स्टेशन बखरी बाजार के मध्य में है और उत्तर बिहार की बड़ी अनाज मंडी व व्यापारिक मंडी केंद्र है। इस स्टेशन से बेगूसराय जिला का बखरी अनुमंडल, खगड़िया जिला का अलौली प्रखंड और समस्तीपुर जिला के बिथान प्रखंड का बड़ा हिस्सा क्षेत्र जुड़ा हुआ है। इस क्षेत्र से लाखों की संख्या में मजदूर, छात्र नौजवान, व्यापारी, कारोबारी एवं अन्य लोग रोजी-रोटी, रोजगार, व्यापार, कारोबार आदि के सिलसिले में देश के विभिन्न महानगरों शहरों में ट्रेन से आते-जाते हैं। लेकिन सलौना स्टेशन पर लंबी दूरी के ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण लंबी दूरी के ट्रेनों को पकड़ने के लिए लाचार और बेबस है। बेगूसराय संवाददाता नेहा कुमारी की खास रिपोर्ट।
बाइट:-विकास वर्मा आंदोलनकारी
बाइट:-आंदोलनकारी




