पटना हमारा शहर, इसकी स्वच्छता हमारी जवाबदेही– पटना को स्वच्छ बनाने की कवायद!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 जागरूकता कार्यक्रम

पटना हमारा शहर, इसकी स्वच्छता हमारी जवाबदेही

पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत पटेल नगर के संत जेवियर्स पब्लिक स्कूल में चकाचक पटना स्वच्छ सर्वेक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के निदेशक कादंबिनी सिन्हा, शिक्षिका मधुमिता कुमारी, शिक्षक राजीव कुमार, गौतम सिंह और अखिलेश सिंह तथा पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में निदेशक कादंबिनी सिन्हा ने बच्चों से कहा कि जीवन में सफलता के पहले कदम से अंतिम कदम तक स्वच्छता की आवश्यकता होती है। लोक गायिका नीतू नवगीत ने गीतों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें आदित्य रंजन, प्रिंस राज, रितिका राज, राजीव कुमार,कार्तिक कुमार, रितिका झा,स्फूर्ति कुमारी, गोलू कुमार,शिवांशु कुमार और खुशबू कुमारी ने पुरस्कार जीते।

मेरा शहर मेरी जवाबदेही विषय पर आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में उत्कर्ष कुमार कर्ण ने प्रथम, सूर्यांश ने दि्वतीय एवं शिक्षा सिंह ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। परी सिंह, हर्षराज, आदर्श कुमार, रितिका झा, खुशबू कुमारी, रायका सिन्हा, स्फूर्ति, मान्या झा,आदर्श कुमार को सांत्वना पुरस्कार मिला । कार्यक्रम के अंत में पटना नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि सभी को स्वयं सर्वेक्षण में हिस्सा लेना है और अपने परिवार जनों को भी स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना है।

Join us on:

Leave a Comment