पंकज कुमार जहानाबाद ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी किसानों के हित मे उनकी सुविधा के लिए पूरे देश भर में राजस्थान के सीकर से 1लाख 25हज़ार प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र का उद्घाटन किये। जिसमे जहानाबाद जिला को पचास प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र मिला है, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र खुलने से किसानों को खेती से संबंधित हर प्रकार की समस्या का समाधान, किसानों से संबंधित जानकारी, योजनाओं की जानकारी साथ ही इस केंद्र पर बिज,उपकरण,यंत्र,मिट्टी जांच आदि समस्याओं का निराकरण यहां से होगा। 2023 के अंत तक और नए प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र खोले जाएंगे। जितने भी जिला में नए प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र खुले आज सभी केंद्रों पर किसानों ने प्रधानमंत्री की बातों को सुना जिससे किसानों में खुशी का माहौल है
साथ ही किसान सम्मान निधि योजना के लाभान्वित किसानों को चौदहवीं क़िस्त की राशि लोगो के खाता में स्थानांतरित किया गया।
इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट कृषि विज्ञान केंद्र,गंधार,जहानाबाद में वरीय वैज्ञानिक डॉ० मुनेश्वर प्रसाद ने किसानों को बुलाकर ससमय प्रधानमंत्री की बातों को सुनाने की व्यवस्था की साथ ही किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी गई। डॉ०दिनेश महतो,डॉ वाज़िद हसन,जितेंद्र कुमार ने भी खेती एवं गौ पालन से जुड़ी बातें किसानों को बताया।साथ ही मौके पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपक शर्मा एवं जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद कुमार ने भी किसानों से रूबरू हुए और कृषि विज्ञान केंद्र गंधार द्वारा लगाए गए फसलों का अवलोकन किया जिसमें दीपक शर्मा ने वहां के पदाधिकारियों से यह कहा कि आप सभी लोग किसानों को मोटे अनाज उगाने एवं प्राकृतिक खेती पर वहां पर आए हुए किसानों को विशेष कर प्रेरित किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत राय,महामंत्री किसान मोर्चा रणविजय सिन्हा,रंजीत कुमार,कोषाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद,राजनंदन सिंह समेत सैंकड़ों किसान उपस्थित हुए।




