हाईटेंशन बिजली तार के चपेट में आने पर युवक की मौत, विरोध में सड़क जाम ,तोड़फोड़!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

नवादा : रजौली के बलिया गाँव में 11 हजार बिजली के हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से 40 वर्षीय युवक का घटना स्थल पर हुई मौत । परिजनों ने डेथ बॉडी के साथ बिजली विभाग के गेट पर रख कर किया गया हंगामा एवं तोड़ फोड़ ।

मृत्तक के पुत्र सोनू कुमार ने बताया कि पूरे बलिया गाँव के ग्रामीण ने 5 दिन से लगातार बिजली विभाग को सूचना दिया जा रहा था। लेकिन बिजली विभाग की लापरवाई के कारण ठीक नहीं किया गया जिसके कारण यह मौत हुई है ।

बताया जाता है कि बलिया ग्राम के खेत बधार में 5 दिन से 11 हजार का तार झूल रहा था ,जब सुबह युवक शौच के लिए खेत की ओर जा रहा था ,इसी बीच 11 हजार तार के संपर्क में आ गया। युवक जिसका घटना स्थल पर हुआ मौत हो गयी । ग्रामीणों ने रजौली अनमण्डलीय अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने देखते के साथ मृत घोषित कर दिया गया।

उसके बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने बिजली विभाग में जमकर उत्तपत मचाया और तोड़ फोड़ किया । घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की कर रही है जाँच।

Join us on:

Leave a Comment