रिपोर्ट अनमोल कुमार
इंडिया भारत है और भारत इंडिया है : केसी वेणुगोपालकांग्रेस के आधिकारिक टविटर हैंडल पर जारी हुआ*
नई दिल्ली : एनडीए के खिलाफ बने 26 विपक्षी दलों के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (INDIA) ने गठबंधन के नामकरण के दूसरे दिन ही अपना सियासी टैगलाइन भी तय कर लिया है। इंडिया और भारत के बीच दूरी के विवाद बनने से पहले ही विराम देने के लिए इंडिया गठबंधन ने अपनी टैगलाइन के जरिए भारत को जोड़ते हुए ऐसे सवालों को थामने की कोशिश की है। इसीलिए चौबीस घंटे के अंदर इंडिया ने अपना टैगलाइन ''जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया'' जारी करने में देर नहीं लगाई। विपक्षी दलों ने इसी के साथ यह तय कर लिया है कि ''जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया'' 2024 के चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन का नारा होगा।
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भारत और इंडिया का विवाद उठाने वाले असम के मुख्यमंत्री को जवाब देते हुए बुधवार को ट्वीट में कहा उनका बयान भाजपा की विभाजनकारी सोच को प्रदर्शित कर रहा है, क्योंकि वे हमारे देश को कई नामों पर विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं। इंडिया भारत है और भारत इंडिया है। सरमा ने कभी संविधान को देखा, पढ़ा होता, तो अनुच्छेद-एक बिल्कुल स्पष्ट है।
कांग्रेस के आधिकारिक टविटर हैंडल पर यह नारा एक संक्षिप्त वीडियो के साथ जारी हुआ। वहीं कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल ने असम के मुख्यमंत्री भाजपा नेता हिमंता विश्व सरमा की विवादस्पद टिप्पणियों का टविटर पर जवाब देते हुए ”जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया” का जिक्र कर इस नारे को 26 दलों की साझी सियासी पूंजी बनाने का साफ संदेश दिया।




