रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार
नालंदा -बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर आज राजगीर पहुँचे। इस अवसर पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर आज राजगीर के पर्यटक एवं धार्मिक स्थल का भ्रमण किया। राज्यपाल ने राजगीर स्थित जू सफारी, नेचर सफारी, विश्व शांति स्तूप एवं राजगीर कुंड परिसर का भ्रमण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि राजगीर देश की संस्कृति का प्रतीक है। राजगीर में प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। उन्होंने कहा कि राजगीर ऐतिहासिक, धार्मिक एवं संस्कृति स्थली रही है, राजगीर को और भी विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ज़ू सफारी आकर यहां शेर, बाघ सहित अन्य वन्य प्राणी को देखकर काफी प्रसन्नता हुई।

बाइट : राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर राज्यपाल
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




