रिपोर्ट – अमित कुमार
रेल पुलिस पटना द्वारा विभिन्न रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म से मोबाईल चोरो, चेन स्नैचर, अटैची लिफ्टर, चेन कटर, बैग कटर, आदि अपराधियों को पकड़ने हेतु “OPERATION CLEAN” दिनांक- 11.06.23 से चलाया जा रहा है। इसी कम में दिनांक 06.07.23 को फरक्का एक्सप्रेस में विशेष टीम के स्कोर्ट पार्टी के द्वारा एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्ति द्वारा अपना नाम सलाम शेख उम्र 23 वर्ष पे० मोजाहर शेख सा०-दक्षणी देवान टोला सुलतानगंज वार्ड नं0-01 याना कलिया चौक, जिला-मालदा पं० बंगाल बताया। तलाशी के कम में व्यक्ति के बदन पर खास किस्म का जैकेट पहना हुआ पाया गया। उस जैकेट के अन्दर कुल 34 स्कीन टच मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ में इसके द्वारा बताया गया कि सभी चोरी का मोबाईल है इसे पं० बंगाल ले जा रहे है। तत्क्षण रेल पुलिस उपाधीक्षक मु० के नेतृत्व में गठित विशेष टीम के द्वारा पकड़ाये अभियुक्त सलाम शेख के निशानदेही के आधार पर राजेन्द्रनगर रेलवे स्टेशन पर लगे सी०सी०टी०वी० कैमरा एवं वैज्ञानिक अनुसंधान कर पटना स्थित एक होटल से 08 और लोगों को पकड़ा गया। इस प्रकार कुल गिरफ्तार 07 अभियुक्त एवं पकड़ाये 02 विधि-विरूद्ध बालक के पास से कुल 55 टच स्क्रीन मोबाईल एवं 01 किपैड मोबाईल कुल 56 मोबाईल बरामद किया गया। इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्यवाई की जा रही है।
अपराध शैली:- इस गिरोह का सरगना अमन चौधरी, सन्नी कुमार एवं श्रवण कुमार है। सलाम शेख Carrier एवं चोरी का काम करता है। पूरा गैंग साहेबगंज (झारखंड) का है। गैंग के द्वारा पटना के होटलो में रहकर रेलवे स्टेशन / मार्केट एवं भीड़-भाड़ वाले जगहो पर जाकर मोबाईल चोरी किया जाता है। एवं एक जगह होटल में ईकट्ठा कर रिसिवर सलाम शेख को बुलाकर दिया जाता है। इस गैंग के सरगना द्वारा विशेष रूप से छोट-छोटे बच्चो को ट्रेनिंग दी जाती हैं एवं चोरी करवाया जाता है। जिनको ये सभी अपने भाषा में कारीगर बुलाते है। कारीगर के द्वारा मोबाईल को तुरंत ही नजदीक पे खड़े (Helper) को दे दिया जाता है। ताकि तलाशी अगर ली जाए तो कारीगर पकड़ में ना आये। वर्तमान कांड के अभियक्त आलोक कुमार ही Helper का काम करता था। जो 10 से 15 मोबाईल ईकट्ठा होने पर तुरंत उस मोबाईल को अपने BOSS / मालिक को दे दिया जाता है। BOSS / मालिक वर्तमान कांड में सरगना अमन चौधरी, सन्नी कुमार एवं श्रवण कुमार इस काम के लिए Helper आलोक कुमार को 15000 / रूपये मासिक वेतन के रूप में दिया जाता है। BOSS / मालिक के पास 30 से 35 मोबाईल इकट्ठा हो जाने पर रिसिवर सलाम शेख को बुलाकर तीन से चार हजार रूपये में प्रति मोबाईल बेचा जाता है। रिसिवर द्वारा उक्त मोबाईलों को पं० बंगाल ले जाकर पांच से दस हजार में बेच दिया जाता है। इस प्रकार मोबाईल चोरी करने वाले एक बड़े अन्तर्राज्जीय गिरोह का फर्दाफास हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तो में से एक अभियुक्त अमन चौधरी जिसका अपराधिक इतिहास भी रहा है जो रेल थाना पटना जं० कांड संख्या कांड संख्या-695/22 दिनांक-11.12.22 के द्वारा जेल जा चुका है। शेष अन्य अभियुक्तो के अपराधिक इतिहास के संबंध में स्थानीय थाना से भी समन्वय स्थापित कर जानकारी प्राप्त कि जा रही है एवं इनके गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों का पता लगाया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम, पताः-
01.
सलाम शेख उम्र 23 वर्ष पे० मोजाहर शेख सा० दक्षणी देवान टोला सुलतानगंज वार्ड नं0-01 थाना कलिया चौक,
जिला-मालदा पं० बंगाल
- आलोक कुमार उम्र 19 वर्ष पे० अशोक महतो सा०- नया टोला महाराजपुर थाना-तालझारी जिला-साहेबगंज (झारखंड)
- सन्नी कुमार उम्र 19 वर्ष पे0 मोहन डोम सा० संरमारी बजार थाना-पिरपैती जिला-भागलपुर। अमन चौधरी उम्र 26 वर्ष पे०स्व० विस्वर चौधरी उर्फ सोनु चौधरी सा०-मिर्जा चौकी बाजार थाना मिर्जा चौकी
- जिला-साहेबगंज (झारखंड)
आपराधिक इतिहास:- रेल थाना पटना जं० कांड संख्या कांड संख्या-695/ 22 दिनांक-11.12.22
-
- श्रवण कुमार उम्र 19 वर्ष पे० स्व प्रभु प्रसाद साह महादेव बरज थाना मिर्जा चौकी जिला-साहेबगंज झारखंड मनिष कुमार उम्र 29 वर्ष पे० मुरारी प्रसाद गुप्ता सा०-मिर्जा चौकी थाना मिर्जा चौकी, जिला- साहेबगंज झारखंड सुरज मंडल उम्र 19 वर्ष पे0 गुलाब मंडल सा०- महादेव वरण थाना मिर्जा चौकी, जिला-साहेबगंज झारखंड 02 पकड़ाये विधि-विरुद्ध बालक
बरामद समानों की विवरणी
- कुल स्कीन टच मोबाईल 55 किपैड मोबाईल-01 (रेडमी / ओपो /सैमसंग / विवो / रियलमी / वनप्लस / नोकिया) जिसका अनुमानित राशि लगभग ( 8,50,000) आठ लाख पचास रूपये। 02. मोबाईल चोरी करने के रखने वाला 01 खास किस्म का जैकेट।
- बैग:- 01
छापेमारी टीम के सदस्यः-
- श्री सुशांत कुमार चंचल रेल पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय श्री गोपाल मंडल रेल पु०नि०-सह- यानाध्यक्ष पटना जं०,
05.
06.
स०अ०नि० विनोद सिंह, रेल पी०पी० राजेन्द्रनगर।
- स०अ०नि० राकेश सिंह रेल थाना पटना जं०। सिपाही/ 655 संतोष कुमार तकनीकी शाखा ।
- हवलदार / अरविन्द्र प्रसाद, रेल पी०पी० राजेन्द्रनगर। सिपाही/ बबलु कुमार रेल पी०पी० राजेन्द्रनगर।
10.
- हव0/86 लाल बहादुर प्रसाद 12. सि0/85 अरुण कुमार
13 म0सि0 / 356 मनिषा कुमारी 14. म0सि0 / 274 खुश्बु कुमारी




