आरा/आशुतोष पाण्डेय
आरा/-जन अधिकार पार्टी भोजपुर के बैनर तले तरारी प्रखंड में हो रहे दाखिल खारिज, परिमार्जन में धांधली और घूसखोरी का आरोप लगाकर अंचलाधिकारी(तरारी)निभा कुमारी का पुतला दहन किया गया,पुतला दहन से पहले कृष्णा मार्केट से लेकर बाजार चौक तक आक्रोश मार्च निकाला गया, उसके बाद एक सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जाप के छात्र प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश कुमार तथा संचालन नंदजी यादव ने किया,सभा को संबोधित करते हुए रितेश कुमार ने कहा की तरारी अंचल कार्यालय में घोर धांधली है, बगैर रिश्वत लिए कोई भी कार्य सही ढंग से नहीं होता है, दाखिल खारिज, परिमार्जन में दलालों के माध्यम से आवेदकों से चढ़ावा लिया जाता है, चढ़ावा नही दिए जानें पर कोई ऑब्जेक्शन लगा कर उस केस को रिजेक्ट कर दिया जाता है, जब कोई समाजिक कार्यकर्ता सीओ से घूसखोरी की शिकायत लेकर जाता है तो उनके द्वारा झूठे केस में फंसाने की धमकी तक दी जाती हैं, ऐसे में तरारी प्रखंड के लोगों में काफी आक्रोश है और मैं सरकार से सीओ निभा कुमारी को निष्कासित करने की मांग करता हूं, अगर जल्द से जल्द इस पर सरकार निर्णय नही लेती है तो मैं भूमि और राजस्व मंत्री के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन करने का काम करूंगा




