गुजरात के व्यापारी का 35 लाख ले भोजपुर भाग आया युवक, पैसे समेत गिरफ्तार!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

 आरा/भोजपुर और गुजरात पुलिस को आज उस वक्त एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब गुजरात के एक बड़े व्यापारी के दुकान से भोजपुर जिले का एक शख्स 35 लाख रुपए नगद चुरा कर भाग निकला था /जो आज भोजपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया और चोरी हुए 35 लाख रुपए बरामद हो गए, मामला भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के ललितपुर गांव की है, जहां बिट्टू सिंह नामक एक शख्स पिछले एक महीना पहले गुजरात के एक बड़े व्यापारी के दुकान से 35 लाख रुपया नगद चुरा कर भाग आया था, और अपने गांव में उसे अलग-अलग घरों में छुपा कर रखा था,घटना के बाद से गुजरात पुलिस ने भोजपुर पुलिस से लगातार संपर्क कर आखिरकार बिट्टू सिंह के घर पहुंची गई और चोरी गए 35 लाख रुपए को बरामद कर लिया,इस दौरान गुजरात पुलिस और भोजपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान में मुख्य आरोपी बिट्टू सिंह को भी धर दबोचा और गुजरात पुलिस के हाथ सौंप दिया, भोजपुर एसपी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि भोजपुर पुलिस के लिए एक चुनौती भरा काम था जिसे आज उनके टीम ने अंजाम तक पहुंचाया है। 
बाईट/-प्रमोद कुमार(एस पी भोजपुर)

Join us on:

Leave a Comment