नवादा में ठनका गिरने से तीन की मौत,चार जख्मी!

SHARE:

रिपोर्ट – मनोज कुमार!

नवादा में ठनका गिरने से तीन की मौत,चार जख्मी
जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के ठेरा पंचायत के आजमपुर गांव में बर्जपात ने तीन की मौत हो गई है वही चार बुरी तरह से जख्मी हो गया है जिससे गंभीर हालत में विम्ंस पावापुरी रेफर किया गया है मौत के बाद परिजनों में कोहराम मंच गया है परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है जानकारी के अनुसार खेत में काम करने के दौरान बारिश होने लगी सभी एक बगीचे में छिप गया था इसी बीच कड़कती बिजली के साथ ठनका ठनका जिससे साथ लोगो बुरी तरह से झुलस गया जिससे आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वारिस्लीगंज में भर्ती कराया गया जहां के चिकित्सको ने तीन को मृत घोषित कर दिया है मृतक में आजमपुर निवासी आनंदी सिंह के पुत्र 22 वर्षीय मोनू कुमार देवनारायण सिंह के पुत्र 20 वर्षीय अजय कुमार तथा अजय झा के पुत्र बिहारी झा के रूप में हुआ है वही गौतम कुमार सोनी कुमार पवन कुमार शिवम कुमार की गंभीर हालत में सदर अस्पताल भेजा गया है जिससे प्राथमिक उपचार कर विंस पावापुरी रेफर कर दिया गया है तीनो मृतक की शव को पुलिस कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है इस बड़ी वारदात सुन विधायक अरुण देवी जिला परिषद प्रतिनिधि सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह सहित सैकड़ों लोगो ने शव को एक झलक देखने के लिए तांता लगी रही सभी की रोते बिलखते परिजन को देख आंखे नम हो गया है

Join us on:

Leave a Comment