वैशाली एसपी रविरंजन ने किया मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा, 7 गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

वैशाली। एसपी रवि रंजन ने मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले गिरोह का उद्भेदन कर दिया है जिसमें पुलिस ने दुकान से चोरी किए गए मोबाइल और गैस कटर समेत दुकान की शटर काटकर चोरी करने वाले कई उपकरण और अन्य औजार को बरामद किया है।वैशाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश और वैशाली में छापेमारी कर मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले गिरोह के 7 सदस्य को गिरफ्तार किया है।

हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र में बीते 24 फरवरी को मोबाइल दुकान में चोरी हुई थी। वही महुआ थाना अंतर्गत महुआ बाजार में बीते 8 जून को मोबाइल की होलसेल दुकान में चोरों के द्वारा देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। चोरों ने शटर काटकर दुकान के सारे मोबाइल लेकर फरार हो गए थे।

इस संबंध में मोबाइल दुकानदार के द्वारा महुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसके आलोक में वैशाली एसपी रवि रंजन ने महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन और हाजीपुर एसडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। जिसमें पुलिस को सफलता हाथ लगी है।

सभी चोरों ने महुआ से मोबाइल दुकान में चोरी कर उसे खपाने के लिए उत्तर प्रदेश गए थे। जिसे पुलिस ने साथ लुटेरों को गिरफ्तार किया है जिसमें से 3 लुटेरों ने दोनों घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। दोनों कान में कुल चोरी किए गए 63 स्मार्टफोन, एक कीपैड मोबाइल, एक टैब बरामद किया है घटना को अंजाम देने में इस्तेमाल किए गए गैस कटर और सिलेंडर बरामद किया है। गिरफ्तार सभी अपराध कर्मी में से 5 की गिरफ्तारी दिल्ली से की गई है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी ने मोबाइल खपाने को लेकर दिल्ली लेकर गए थे। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर वैशाली पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तारी की है।

वैशाली पुलिस ने सूरज मांझी, वंश यादव, दीपक कुमार,रवि कुमार, अमरेंद्र गिरी ,विक्रम कुमार ,रवि केस कुमार कुल 7 अपराध कर्मी को गिरफ्तार किया है।

Join us on:

Leave a Comment