साहू समाज के चुनाव में धांधली का लगा आरोप!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

साहू समाज के चुनाव मे धांधली!

पटना के सब्जी बाग स्थित साहू समाज भवन में चुनाव के बाद काउंटिंग का दौर जारी है । इसी बीच साहू समाज चुनाव में उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे डीपी गुप्ता ने इस चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए साफ कहा कि साहू समाज का चुनाव पूरी तरह से सेट किया गया है । उन्होंने साहू समाज के वर्तमान अध्यक्ष रणविजय साहू के ऊपर में आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे चुनाव मैं पूरी तरह से सेटिंग कर रणविजय साहू अपनी जीत दर्ज करवाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं समस्त अधिकारियों से सिर्फ यही गुहार लगाना चाहता हूं , कि वोट देने आए वोटरो का आईडी कार्ड चेक किया जाए। क्योंकि उन्होंने बताया कि लगभग चुनाव में आए अधिकांस वोटर कार्ड गलत है। वही पत्रकारों से बात करते हुए डीपी गुप्ता ने कहा कि मैं चुनाव जीतू या हारू चाहे कोई भी चुनाव लड़े पर मैं एक बात स्पष्ट कहना चाहता हूं कि हमारे समाज में चुनाव के वक्त वोटर आईडी कार्ड का जो उपयोग किया जा रहा है उसमें फोटो अनिवार्य किया जाए । क्योंकि सारा गोरखधंधा वोटर आईडी के द्वारा ही किया जा रहा है।

Byit…उम्मीदवार डीपी गुप्ता

Join us on:

Leave a Comment