रिपोर्ट – संतोष तिवारी
मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल जन सम्पर्क अभियान में डोर टू डोर कैम्पेन में उतरी मुस्लिम महिलाएं बोल रही मोदी जी के नौ साल बेमिसाल
बिहार/मुज़फ़्फ़रपुर
भाजपा देश में मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम चला रही है इसके तहत भाजपा नेता अपने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क व बैठक कर लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों को बता रहे हैं इसी कड़ी में भाजपा नेता देवीलाल के
नेतृत्व में डोर टू डोर जन सम्पर्क अभियान चलाकर मोदी के 9 साल बेमिसाल बता रहे है, उन्होंने कहा कि पिछले 1 वर्ष से वह अपने क्षेत्र में जनसंपर्क के माध्यम से डोर टू डोर कैम्पेन कर लोगों को मोदी जी के उपलब्धियों को बता रहे हैं इसे देखते हुए भाजपा पार्टी ने पूरे देश में महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है वहीं उन्होंने जिले के भाजपा सांसद विधायक और नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सभी लोग अपनी जिम्मेवारी से भाग रहे हैं किसी नेता ने भी मोदी जी के कामों को जन-जन तक पहुंचाना उचित नहीं समझा मैं भाजपा का सेवक हूं इसलिए लगातार मोदी जी के उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचा रहा उन्होंने बताया कि पंपलेट छपवा कर मोदी जी के कार्यों को बताया जा रहा है सफाई पढ़ाई उज्जवला योजना समेत कई तरह के योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जा रही है इस दौरान देवीलाल ने भाजपा पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस छोटे से सेवक के कामों से प्रेरित होकर पूरे देश में महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है , इस अभियान में ज्यादातर महिलाएं मुश्लिम समुदाय है और वह मोदी जी के तीन तलाक वाले कानून से काफी प्रभावित हुई और उनका मानना है कि मुस्लिम महिलाओं के लिए मोदी जी के इस कदम से देश के सभी महिलाओं एक सम्मान मिला जिससे प्रभावित होकर यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किये गए कार्यो को अभियान चलाकर लोगों के बीच जानकारी दे रही है कि आज तक ऐसा प्रधानमंत्री नही हुआ जो देश के सभी समाज के लिये एक अच्छा सोच रखे उसी का नतीजा है कि सबका साथ सबका विकास के नारों से लगातार मोदी के समर्थन मुस्लिम समुदाय की महिलाएं आगे आकर मोदी के 9 साल के कार्यो का गुणगान कर रही है ,





