पति की प्रताड़ना से तंग दो बच्चों की माँ ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद


जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित दक्षिणी दौलतपुर मोहल्ला के रहने वाली दो बच्चों की मां ने पति प्रताड़ना से उबकर फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया ।घर में फांसी लगाया जाने के बाद घर के अन्य परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने इस संबंध में नगर थाना की पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर दल बल के साथ नगर थाना के पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मृतका के परिजन ने बताया कि पूनम देवी का पति विजय साव के साथ पिछले कई दिनों से उसका अनबन चल रहा था। लगातार महिला को उसके पति के द्वारा प्रताडित किया जा रहा था तथा धमकी दिया जा रहा था कि हम दूसरी शादी कर लेंगे। लगातार पिछले कई दिनों से प्रताड़ना सह रही पूनम ने आखिरकार अपने घर के कमरे में बंद होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया ।जब आत्म हत्या की सूचना आसपास के लोगों को लगी तो मौके पर पहुंचकर किसी तरह का कमरा खुलवाया और इसकी सूचना नगर थाना के पुलिस को दिया ।पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है । प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है मैथ का का पति फिलहाल फरार है पूनम देवी के 2 बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।
बाइट मृतका के परिजन।

Join us on:

Leave a Comment