रिपोर्ट -दीपक कुमार सिंह
गांजा की बड़ी खेप ट्रक से बरामद,।वाहन जांच के क्रम में 301 किलो गांजा बरामद।
जब्त गांजा की कीमत बाजार में एक करोड़ों आंकी जा रहीl
बांका
बांका में पुलिस ने गांजा की बड़ी खेप ट्रक से बरामद किया है।वाहन जांच के क्रम में 301 किलो गांजा बरामद किया गया है।मौके से दो गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। भारी मात्रा में जब्त गांजा की कीमत बाजार में एक करोड़ों आंकी जा रही है। पुलिस गिरफ्तार गंजा तस्करों से पूछताछ कर रही है। एसडीपीओ बिपिन बिहारी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी। खगड़िया जिले में होने वाली थी गांजा तस्करी की बड़ी खेप की डिलीवरी।मंगलवार संध्या 4:00 प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारी मात्रा में जब्त गांजा का उद्भेदन किया है। एसडीपीओ बिपिन बिहारी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि विशेष वाहन चेकिंग अभियान बौसी पुलिस के द्वारा उनके नेतृत्व में चलाई जा रही थी।इसमें थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय,अवर निरीक्षक पंकज किशोर,अनिरुद्ध कुमार,ज्योति कुमारी सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।भागलपुर दुमका स्टेट हाईवे पर बौसी बाजार के बस स्टैंड के समीप वाहनों की तलाशी कर रहे थे। इसी क्रम में एक तेज रफ्तार ट्रक को रोकने का इशारा किया गया। वाहन चालक तेज रफ्तार में भागने लगा। इसके बाद शक के आधार पर पुलिस के द्वारा उसे खदेड़ कर पकड़ा गया।प्लास्टिक एवं रबर के पैकेट से बंधे हुए करीब 30 पैकेट गांजा को जब्त किया गया। साथ ही ट्रक पर सवार दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। जिसने पूछताछ के क्रम में छोटू यादव घर साहिब दियारा मुंगेर बताया जबकि दूसरे ने अपना नाम टुनटुन यादव घर कठबजड़ा थाना झाझा जिला जमुई बताया है। दोनों ने बताया कि वह रानीगंज बंगाल से 301 किलो गांजा लेकर खगड़िया जा रहे थे। यह गांजा राजकिशोर यादव मथाय दियारा का है। राजकिशोर यादव ही इस गिरोह सरगना है।पुलिस पकड़े गए दोनों तस्करों की निशानदेही पर आगे की कार्रवाई कर रही है।




