अमित कुमार की रिपोर्ट
यह दुर्भाग्य है आज नीतीश कुमार जो सरकार के मुखिया है यह जयप्रकाश नारायण आंदोलन के कोख से पैदा लिए जिन्होंने कसम खाया था कि कांग्रेस के साथ कभी नहीं जाएंगे जिसने आपातकाल लगाया लेकिन दुर्भाग्य है आज उन्हें देश से बिहार से माफी मांगने चाहिए और प्रायश्चित करनी चाहिए। गंगा घाट पर जाकर बालू और गोबर से हमारे गंगाजल से प्रायश्चित करना चाहिए ।उमर अब्दुल्ला के 370 पर दिए गए बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा आज एक भारत एक देश नेहरू की गलत नीतियों के कारण वहां 370 लगा था ।लालू के द्वारा यह बयान दी जाने कि मैं फिट हूं और भाजपा को फिट कर दूंगा इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि पहले नीतीश कुमार को फिट करें।




