बेलगाम ट्रक ने जीजा साले को कुचला दोनों की मौत से मचा चित्कार

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार

वैशाली। हाजीपुर जंदाहा NH 322 पर रहीमापुर चौक के समीप के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार जीजा साले को कुचल दिया जिसके कारण दोनों की मौत इलाज के दरमियान हो गई है। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। सड़क दुर्घटना में घायल हुए जीजा साले को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया था इसी दौरान घायल जीजा को सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया एवं घायल साले को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था तभी साले की भी मौत हो गई है। मौत के बाद गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के हिलालपुर चौक को जाम कर अगजनी कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गंगा ब्रिज थाना के पुलिस अधिकारी ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और आवागमन को सुचारू ढंग से शुरू किया गया।

मृतक गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के इमादपुर सुल्तान गांव निवासी स्वर्गीय सहरु पासवान का 45 वर्षीय पुत्र विनोद पासवान बताया गया है। जो अपने चौथी पुत्री के लिए रविवार को लड़का देखने महुआ अपने रिश्ते में लगने वाले बहनोई 50 वर्षीय शिवजी पासवान पिता स्वर्गीय जय लाल पासवान के साथ बाइक सवार होकर जा रहा था। तभी बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहिमापुर चौक के समीप को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया और मौके से फरार हो गया। गंभीर स्थिति में दोनों को सदर अस्पताल हाजीपुर में लाया गया जहां एक की मौत हो गई और दूसरे को पीएमसीएच रेफर किया गया था जबकि पटना जाने के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में नगर थाना के पुलिस अधिकारी शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो की मौत हुई है। दोनों के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है। दोनों शव की पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दी गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment