बेगुसराय में लोजपा रामविलास पार्टी ने की सदस्यता अभियान की शुरुआत!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट!

बेगुसराय में लोजपा रामविलास पार्टी का सदस्यता अभियान की शुरुआत, समारोह में गुंजा बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो चिराग पासवान जैसा हो

बेगूसराय छौराही प्रखंड के प्रखंड एकंबा के पंचायत भवन के परिसर में लोजपा रामविलास पार्टी का सदस्यता अभियान समारोह का आयोजन लोजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता सुदर्शन सिंह के किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान ने किया जबकि मंच संचालन संचालन दानिश आलम और कैलाश पासवान ने किया। सदस्यता अभियान समारोह के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद अरुण कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी के विस्तार को लेकर आज शंख नाद किया गया है। बिहार के भावी मुख्यमंत्री चिराग़ पासवान सह लोजपा रामविलास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में दो हजार पच्चीस में नितिश कुमार को उखाड़ कर फेंक देना है। उन्होंने ऐतिहासिक सदस्यता अभियान की शुरुआत को अपने कार्यकर्ताओं की कामयाबी कहा है। नितिश कुमार पर तंज कसते कहा कि चुनौती ज़मीर बचाने का है। बिहार को जहन्नुम में कर दिया है बेरोजगारी महंगाई अफसर शाही चरम सीमा पार कर दिया है। शिक्षा को खिलौना बनाकर देश के भविष्य को खतरे में डाल दिया है मुजफ्फरपुर बाल गिरिह की चर्चा करते कहा की गरीब के बच्चे का व्यापार बलात्कार मामले में संलिप्त अपने विधायक को हमेशा बचाने का काम किया है। आम जनता से बिहार में सत्ता परिवर्तन करते हुए चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया है। समारोह में समारोह में जिला प्रभारी अभय कुमार सिंह,प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष राम विनोद पासवान, सदस्यता प्रभारी बिहार प्रदेश के रविदास, युवा जिला अध्यक्ष अजय कुमार, जिला सचिव दीपक पासवान, कुमार अनिल जिला विस्तार प्रमुख अरविंद दास जिला सदस्यता प्रभारी सुजीत पासवान लोजपा नेता ने अपने संबोधन में चिराग पासवान को भावी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पार्टी का विस्तार करने और नीतीश कुमार को बिहार से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है। मौके पर पंचायत के पूर्व मुखिया राजेश कुमार सिंह एकंबा पंचायत के पूर्व मुखिया दिलीप पासवान समाजसेवी दिनेश पासवान कन्हैया चौधरी अनिल कुमार सिंह समेत अन्य क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment