कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
अपर जिला सत्र एवं न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कैमूर के द्वारा विज्ञापन आमंत्रण संख्या- 01, एलएडीसीएस 2023, दिनांक 24 जून 2023 द्वारा विज्ञापित चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के लिए क्रमशः दिनांक 26 जून, 27 जून एवं 28 जून को अपराहन 4:35 बजे से जिला सत्र एवं न्यायाधीश,भभुआ के कार्यालय कक्ष में साक्षात्कार का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके लिए आवेदक जिन्होंने उपरोक्त वर्णित विज्ञापन संख्या के अनुसार उपरोक्त पद हेतु आवेदन दिया है, निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व सभी मूल प्रमाणपत्रों एवं विज्ञापन के अनुसार जरूरी दस्तावेजों के साथ जिला जज के कार्यालय कक्ष में रिपोर्ट करेंगे।




