बालू लादे ओवरलोड ट्रक ने आम बेच रहे शख्स को रौंदा, मौत के बाद बवाल!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

 आरा/ओवरलोड बालू लदी ट्रक ने आम बेच रहे बाइक सवार व्यक्ति को रौंदा । *गंभीर अवस्था मे पटना रेफर। कोईलवर प्रखंड के कोईलवर छपरा फोर लेन रोड में झल्कू नगर के पास एक ओवरलोड बालू लदी ट्रक ने आम बेचने वाले मोटरसाइकिल चालक को ट्रक ने बुरी तरह से रौंद दिया जिसमें बाइक सवार बुरी तरीके से जख्मी हो गया। आनन-फानन में ग्रामीणों के द्वारा कोइलवर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया उसके बाद बेहतर इलाज को ले पटना पी एम सी एच रेफर कर दिया गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार का दोनों पैर बुरी तरह से जख्मी हो चुका है।हादसे के बाद बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है।घायल बाइक सवार मोहम्मद अलीम के पुत्र बदरुद्दीन नाम बताया जा रहा है और गाँव गाँव जाकर आम बेचने का काम करते थे।सड़क हादसे के बाद जाम करने वाले ग्रामीणों का कहना है कि विपरीत दिशा से आने वाले बालू लदे बड़े वाहनों को रोका जाए अन्यथा जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर स्थानीय थाना को पुलिस की तत्परता दिखाए।आये दिन होने वाले सड़क हादसों में अब तक कइयों ने अपनी जान गवा दी है।गुस्साए लोगों ने हादसे के बाद सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की है। 
बाईट/-परिजन(घायल) 
बाईट/-स्थानीय

Join us on:

Leave a Comment