रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना । बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बैनर तले नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय के तत्वाधान में आपदा मित्रों का आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण बिहटा स्थित नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र में प्रारंभ हुआ।
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रोजेक्ट ऑफिसर नीरज कुमार ने आज प्रशिक्षण का जायजा लिया और आपदा मित्रों को संबोधित किया।
श्री नीरज ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य आपदा के समय उसके जोखिम को कम करना और जानमाल की क्षति को रोकना है। यह प्रशिक्षण बिहार राज्य नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय के महानिदेशक सह असैनिक सुरक्षा आयुक्त श्री अरविंद पांडे के निर्देशन में चलाया जा रहा है ।जिसके तहत 49 और गोपालगंज के 51 चयनित आपदा मित्रों को 12 दिवसीय प्रशिक्षण के तहत बाढ़ सुखाड़, भूकंप , ठनका गिरना इत्यादि प्राकृतिक आपदाओं से बचने के विभिन्न आयामों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
बिहार राज्य आपदा मोचन बल के इंस्पेक्टर गणेश ओझा को इस प्रशिक्षण का प्रशिक्षण प्रभारी बनाया गया। जबकि नागरिक सुरक्षा के चीफ वार्डन विजय कुमार सिंह इलियस श्याम नाथ सिंह, सूरज कुमार सिन्हा, संतोष कुमार, दिनेश कुमार ,अजीत कुमार रमण कुमार को प्रशिक्षक के रूप में आपदा मित्रों को प्रशिक्षित करने का दायित्व सौंपा गया है।
नागरिक सुरक्षा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार इस प्रशिक्षण की कमान संभाले हुए हैं। जबकि नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय के अवर सचिव ललित कुमार प्रशिक्षन की देख रेख कर रहे हैं। बी एम पीके हवलदार मंटू सिंह आपदा मित्रों को योग एवं व्यायाम तथा पी टी परेड की जानकारी देते हैं।
नागरिक सुरक्षा निदेशालय के के सहायक प्रेम कुमार केसरी प्रशिक्षण व्यवस्था की देखरेख का जिम्मा दिया गया है ।जबकि बिट्टू कुमार द्वारा प्रशिक्षणार्थियों के लिए मेष संचालन का कार्य किया जा रहा है ।एसडीआरएफ के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर कमल देव प्रसाद भी इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक की सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं ।




