महीने के अंतिम शुक्रवार को सिर्फ जनप्रतिनिधियों की समस्या सुनेंगे डीएम!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

महीने के अंतिम शुक्रवार को सिर्फ जनप्रतिनिधियों की समस्या सुनेंगे डीएम सावन कुमार, शेष दिन आम जनता की सुनेंगे

कैमूर जिले में डीएम सावन कुमार आम लोगों की समस्या सुनने के लिए हर दिन जनता दरबार का आयोजन कर रहे हैं और उस जनता दरबार में आम लोगों की समस्या का समाधान कर रहा है। ऐसा में अब डीएम सावन कुमार आम जनता की समस्या के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों की समस्या का समाधान करेंगे। आम जनता की समस्या के समाधान के अलावा अब जनप्रतिनिधियों की समस्या का समाधान महीने के अंतिम शुक्रवार को करेंगे और शेष दिन पहले की तरह आम लोगों के समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन करेंगे।
बता दें कि जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा आयोजित होने वाले “जनता के दरबार में जिलाधिकारी” कार्यक्रम अंतर्गत माह के अंतिम शुक्रवार (अवकाश को छोड़कर) को केवल जनप्रतिनिधियों से जुड़ी समस्याओं की सुनवाई निर्धारित स्थल समाहरणालय सभाकक्ष,कैमूर (भभुआ) में की जाएगी। माह के अंतिम शुक्रवार को छोड़कर पूर्व की भांति माह के अन्य शुक्रवार (अवकाश को छोड़कर) को आमजन के समस्याओं की सुनवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें