भजपा हटाओ देश बचाओ आंदोलन के तहत 5 हजार कार्यकर्त्ताओ ने दी गिरफ्तारी!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा सत्याग्रह व जेल भरो अभियान के दौरान आंदोलन किया गया। इस दौरान कम्युनिस्ट पार्टी के हजारों कार्यकर्ता जिला समाहरणालय को घेर लिया जिसके बाद नगर थाने की पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर नगर थाना पहुंची। दरअसल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा भाजपा भगाओ देश बचाओ जन अधिकारियों को सुनिश्चित करो आंदोलन के तहत आज जेल भरो अभियान चलाया गया था। भाकपा के जिला सचिव सह पूर्व विधायक अवधेश राय के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता व नेता लाल झंडों के साथ डीएम ऑफिस पर पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस जेल भरो आंदोलन में सीपीआई विधायक सूर्यकांत पासवान समेत कई पूर्व विधायक और हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया है। सीपीआई के जिला सचिव सह पूर्व विधायक अवधेश राय ने कहा कि आज का उद्देश है मोदी हटाओ देश बचाओ मोदी शासनकाल में महंगाई बढ गई बेरोजगारी बढ़ गई है बलात्कार की घटनाएं बढ गई है तरह तरह के अत्याचार की घटनाएं बढ़ गए हैं धन और दौलत वाले लोग बढ़ते गए हो गरीब लोग गरीब होते गए ।रोजगार छिन गया है मोदी सरकार को हटाने के लिए यह जेल भरो आंदोलन किया गया है । आज 5000 से ज्यादा लोगों ने गिरफ्तारी दी है।
बाईट- अवधेश राय, जिला सचिव सह पुर्व विधायक

Leave a Comment

और पढ़ें