बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या की!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

पुरानी रंजिश में बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली मारकर युवक का किया हत्या

पुरानी रंजिश में अपराधियों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गयी। यह घटना कैमूर जिले के मोहनिया ,रामगढ़ पथ पर रामगढ थाना क्षेत्र के दैतरा वीर स्थान के समीप की बतायी जाती है। जहां बाइक सवार तीन अपराधियों ने अकोढी गांव के रहने वाले रामराज चौधरी के 40 वर्षीय राम निवास चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आसपास रहे लोग मौके पर पहुंचे और युवक को इलाज के लिए रामगढ रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां युवक के फर्द बयान पर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची रामगढ थाने की पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया और इसके बाद आगे की कार्रवाई में जुट गयी। वही रामगढ रेफरल अस्पताल से चिकित्सकों ने युवक को बेहतर इलााज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही युवक की मौत हो गयी। इसके बाद युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। वहीं युवक के मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment