नीतीश सरकार बिहार के लिए हानिकारक है,2025 में जनता इसे सरकार को उखाड़ फेके- सम्राट!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार


मोतिहारी -फ़िल्म दंगल की तर्ज पर सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार पर लिया चुटकी,नीतीश सरकार बिहार के लिए हानिकारक है,2025 में जनता हानिकारक सरकार को उखाड़ फेके

मोतिहारी में केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर अरेराज प्रशिद्ध सोमेश्वरनाथ महादेव की नगरी में सोमेश्वरनाथ उच्च विद्यालय के कीड़ा मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नीतीश कुमार पर जमकर साधा निशाना ।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि फ़िल्म दंगल के गाने की तरह नीतीश सरकार बिहार के लिए हानिकारक है ।कार्यकर्ता शपथ लेकर 2024 में मोदी सरकार बनाये ।वही 2025 में भारी बहुमत से भजपा की सरकार बनाये ।पूर्व राज्य सभा संसद आरसीपी सिंह के बाद जदयू के अधिकांश नेता बारी बारी से भजपा में शामिल होने के लिए तैयार है ।पलटू राम आजल गजनी की तरह अपना यादाश्त भी खो दी रहे है ।कभी अपने आप को प्रधानमंत्री बोलते है तो कभी गृह मंत्री बोलते है।राजद जदयू में एक ही राजा लेकिन भजपा में कोई राजा नही है।सभी सेवक है।जनता की समस्या सुनना व उसका समाधान करना भजपा का प्रमुख एजेंडा है ।
हम देश की विकास पर लगे है।वही लोग महागठबंधन बनाने में जुटे है।देश के मजबूत प्रधानमंत्री हटाकर तीन तीन माह का प्रधानमंत्री बनना चाहते है।कभी नीतीश जी,कभी अखिलेश यादव तो कभी ममता जी तीन तीन माह प्रधानमंत्री बनना चाहती है ।पलटू बाबू को भी 5 बार भजपा ने सीएम बनाया ।भजपा में मंडल अध्यक्ष सीएम बनेगा वह भी पलटू राम से अच्छा सरकार 2025 में बनायेगे ।बिहार के लिए हानिकारक है नीतीश कुमार।एक घटे तक मुख्य मंत्री रहे तो बिहार के लिए हनिकरकर है।जहा का इंजीनियर सीएम है वह पुल हवा में बह जाता है ।वहा विकास का मालिक भगवान है।गुंडे व अपधारियो के कारण बिहार का विकास नही हुआ है ।शिक्षा मंत्री रामचरित्र मानस पर विवादित बयान देते है ।कांग्रेस कहता है कांग्रेस से दो मंत्री बनेगा ।यह कैसा सरकार है जहाँ कोई दूसरा मंत्री बनने की घोषणा करते है ।वही प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह को आगामी लोकसभा चुनाव में जीताकर भजपा को केंद्र में मजबूत करते कार्यकर्ता।वही पूर्व राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ,पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार,विधायक सुनील मणि तिवारी,पूर्व विधायक सचिन्द्र सिंह सहित ने केंद्र सरकार के 9 साल के बेमिसाल बिकास व उपलब्धियों को गिनाया ।मंच का अध्यक्ष जिला अध्यक्ष प्रकाश अस्थाना,संचालन उपाध्यक्ष लालबाबू गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन अनिल राय ने किया ।
डेक्स भाषण:—- भजपा प्रदेश अध्यक्ष,सम्राट चौधरी।

Join us on:

Leave a Comment