तनख्वाह माँगा तो मजदूर के घर दबंग वार्ड कमिश्नर ने की ताबड़तोड़ फायरिंग!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट –

नालंदा –अहले सुबह गोलियों की तडतड़ाहट से बिहार थाना क्षेत्र का गढ़पर का इलाका गूंज उठा। तनख्वाह मांगने पर मजदूर के घर पर चढ़कर दबंग प्रवृत्ति का पूर्व वार्ड कमिश्नर दिवाकर सिंह के द्वारा चार राउंड गोलीबारी की गई। इस गोलीबारी की घटना में आरबी कुमार और सत्यम कुमार को गोली लग गई जबकि मारपीट में जानकी देवी और सुनैना देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गोलियो की तड़ताहत की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना के संबंध में मजदूर संतोष ने बताया कि वाह पूर्व वार्ड कमिश्नर के घर पर रहकर मवेशियों को चारा देने का काम करता था। इसी के एवज में उसने अपने कई महीनों का बकाया वेतन अपने मालिक से मांग की लेकिन मजदूर संतोष को वेतन की जगह उसके परिवार को गोली और मारपीट मिला। पूर्व वार्ड कमिश्नर के द्वारा घर पर चढ़कर संतोष के घर में ताला भी जड़ा और गोलीबारी भी की। इस दौरान कुल 4 राउंड गोलियां चलाई गई जिसमें 2 गोली संतोष कुमार के बच्चों को लग गई। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही बिहार थाना में हड़कंप मच गई। आनन-फानन में बिहार थाना पुलिस की टीम बिहार थाना पुलिस पहुंची और सभी घायलों से घटना की जानकारी लिया।

बाइट।संतोष कुमार मजदूर
बाइट।मजदूर की पत्नी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment