कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए जिले में हर महीने रोजगार कैंप लगाया जा रहा है। इसके तहत जिले के बेरोजगार लड़के कैंप में पहुंचकर रोजगार पा रहे हैं। इसी के तहत शनिवार को कैमूर जिले के जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र भभुआ में रोजगार कैंप लगाया गया। जिसमें 65 बेरोजगार युवकों को रोजगार मिला। बता दें कि जिला नियोजनालय कैमूर भभुआ द्वारा रोजगार कैम्प लगाया गया। जिला नियोजनालय कैमूर के द्वारा शनिवार को डीआरसीसी कैमूर भभुआ के परिसर में एक दिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया गया। इस रोजगार कैंप में कंपनी स्पेक्ट्रम टैलेंट मैनेजमेंट नोएडा यूपी मे. ने पार्टिसिपेट किया। इसमें टेक्नीशियन पोस्ट के लिए युवाओं का चयन किया गया। इस रोजगार कैंप में कुल 235 युवाओं ने भाग लिया जिसमें 105 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया जिसमें कुल 65 को चयनित किया गया।




