रिपोर्ट – अमित कुमार!
पटना में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में बोले सम्राट चौधरी
बिहार में नीतीश कुमार ने केंद्र को पैसा लौट दिया, हमारा हिस्सा था पानी के लिए 50 हजार करोड़ रुपया लेकिन नीतीश कुमार ने इनकार कर दिया,
बिहार को बदलाव की ओर ले जाना था,
जबतक नरेंद्र मोदी सरकार नही थी तो पटना में मेट्रो रेल का काम नही शुरू हुआ था, नरेंद्र मोदी की सरकार बनी तब मेट्रो का काम शुरू हुआ, 70 प्रतिशत पैसा मेट्रो के लिए केंद्र सरकार देती है,
पटना को हमलोग ऊपर से देखेंगे तो गाँव लगता है शहर नही लगता है, उसे हमे शहर बनाना है,
बिहार के मुख्यमंत्री गजनी फ़िल्म के हीरो है वो आधा बात भुला जाते है, वो अपने कहने लगते है मैं प्रधानमंत्री नीतीश कुमार
नितिन जी रोज पुल बनाना शुरू किए नीतीश जी भाग गए,
अब छोड़ दीजिए किसको कंधा पर बैठाया, कर्पूरी जी को बैठाया, लालू जी को बैठाया, नीतीश जी को पांच बार बैठाया लेकिन अब कंधा दुख गया है,
अगर बीजेपी मंडल अध्यक्ष को मुख्यमंत्री का दावेदार बनाया गया तो वो नीतीश कुमार को हराकर मुख्यमंत्री बन सकता है,
नीतीश कुमार 10 साल से सरकार चला नही रहे है वो सरकार बचा रहे है,
यूपी में बाबा मुख्यमंत्री है बाबा तो पूजा कराते है लेकिन वो यूपी को कैसे चला रहे है 13 गुणा विकास हो रहा है बिहार से, यूपी में 13 गुणा पैसा खर्च हो रहा है, और बिहार 13 गुणा पीछे रहेगा वो चलने वाला नही है, हमलोग 40 के 40 सीट जिताकर पीएम बनायेगे नरेंद्र मोदी जी को तभी बिहार में विकास करेगा.
महिलाओं को कहते थे हमने शराबबंदी किया, लेकिन मैं कहता शराबी नीतीश कुमार ने बनाया, एक एक गली पंचायत और टोले में मसालेदार शराब की दुकान नीतीश बाबू की कृपा से बना,
आज कोई यहाँ पर फोन लगाए आपके घर पर होम डिलीवरी होगा,
नीतीश कुमार सिर्फ अपने लिए जीते है वो किसी का काम नही कर सकते है,पटना में एक भी स्टेडियम नही बना और ना है
और स्टेडियम भी बन रहा है तो राजगीर में अब कोई इंटरनेशनल मैच नही होगा।
आज जो भारत मे विरोधी घूम रहे है वो मेक इन इंडिया नही बना रहे है, हमे सोने की चिड़िया नही बनाना नही है कि मुगल आकर लूट ले, हमे शेर वाला मेक इन इंडिया बनाना है,
देश मे 6 महीने में भारत की सरकार बननी है
बिहार में कई विरोधी मीले है, लेकिन नीतीश जी का मोमोरी लॉस हो चुका है, कहिएगा तो कल्याण बिगहा है उसमें बीजेपी के कार्यकर्ता आपके लिए कुटिया बना देंगे, वही आराम कीजिये.
दंगल फ़िल्म में एक गाना था बापु तो सेहत के लिए हानिकारक है, वैसे ही नीतीश कुमार बिहार के लिए हानिकारक है,
अभी तक दरभंगा में एयरपोर्ट है, आप 2024 में नरेंद्र की सरकार बनायेगे तो 14 एयरपोर्ट बनाने का काम करेंगे
बिहार में जो गली गली में गोप है उसे भाजपा की सरकार में मिट्टी में मिलाने का काम करेंगे.
राजद ने कभी किसी को आरक्षण नही दिया 90 से 2005 तक सरकार बनाया, लेकिन अभी चाय वाले के पास बैठिए तो कहेगा राजद ने आरक्षण दिया, लेकिन बीजेपी ने लालू जी को मुख्यमंत्री बनाया उनहोने आरक्षण दिया अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाया और अपनी बेटी को।
इस देश मे चाय बेचने वाले का बेटा प्रधनमंत्री बना तो स्वर्ण जाती में गरीब थे उसको भी आरक्षण देने का काम किया
नरेंद्र मोदी को बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री बनाया, बहुत बड़ी भूमिका है बिहार के लोगो की.
2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 11 वें स्थान पर था
लेकिन नरेंद्र मोदी ने नई योजना लाकर भारत को 5वें स्थान पर लाया
अंग्रेजो को हमने पीछे छोड़ा और मुगलो को भी हमने बहुत पीछे छोड़ दिया




