कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
घूस लेते वीडियो वायरल मामले में बेलाव पंचायत का राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, सीओ को प्राथमिकी दर्ज कराने का डीएम ने दिया आदेश
घूस लेते वीडियो वाले मामले में कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के बेलाव पंचायत के राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई डीएम सावन कुमार के आदेश पर भभुआ थाने की पुलिस ने की है। भभुआ थाने की पुलिस ने डीएम के आदेश पर राजस्व कर्मचारी बैजनाथ कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वही इस मामले में डीएम ने रामपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी को राजस्व कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। बता दें कि रामपुर अंचल के बेलाव पंचायत के राजस्व कर्मचारी बैजनाथ कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उन्हें एक व्यक्ति से सो सो का नोट लेते हुए देखा जा रहा था। उस वायरल वीडियो में राजस्व कर्मचारी के ऊपर दाखिल खारिज के मामले में घूस लेने का आरोप लगाते हुए वीडियो को वायरल किया जा रहा था।। इस मामले में डीएम सावन कुमार ने रामपुर के अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि वे राजस्व कर्मचारी को लेकर हमारे चेंबर में उपस्थित हो। जब राजस्व कर्मचारी डीएम के चेंबर में पहुंचा तो डीएम ने वायरल वीडियो के बाबत राजस्व कर्मचारी से पूछा राजस्व कर्मचारी द्वारा संतुष्ट जवाब नहीं दिया। जिसके बाद हुए डीएम में भभुआ थाने को फोन कर पुलिस को बुला अपने चेंबर से ही बैजनाथ कुमार राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार करवा दिया और सीओ को राजस्व कर्मचारी के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दीया है।




