प्रशांत कुमार की रिपोर्ट!
बेगुसराय में डॉक्टर परिवार के साथ कुख्यात अपराधियों के खौफ से आत्महत्या करने को मजबूर, रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी।
बेगूसराय में अपराधियों के खौफ से सदर अस्पताल के चिकित्सक ना सिर्फ डर के साए में जीने को मजबूर है बल्कि अब डर की वजह से डॉक्टर दंपति बच्चे के साथ आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। दरअसल सदर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक कृष्ण कुमार ने अपने पत्नी अपर्णा कुमारी के नाम से हेमरा चौक के पास जमीन खरीदी थी, जिसमें अस्पताल बनवाने का कार्य शुरू किया गया है। डाक्टर दंपति का आरोप है निर्माण की शुरुआत से ही कुख्यात अपराधी सौरभ गौरव गैंग ने जमीन पर धावा बोल दिया और रंगदारी की मांग करने लगा। नहीं देने पर डॉक्टर दंपति परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए कई बार हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाकर डॉक्टर परिवार को वहां से भगा दिया था। डॉक्टर कृष्ण कुमार ने बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। अब एक बार फिर 3 जून को बदमाशों ने रंगदारी की मांग को लेकर धमकी देना शुरू कर दिया है। उसके बाद नगर थाना में फिर मामला दर्ज कराया गया तो पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके वाबजूद बदमाशों के द्वारा लगातार डाक्टर दंपति से रंगदारी की मांग के साथ धमकी दी जा रही है कि सभी को उठवा कर हत्या कर देंगे। डॉक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि लगभग डेढ़ साल से अपराधियों के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। मैं सही से काम नहीं कर पा रहा हुँ , ना ही बच्चे को कोचिंग या स्कूल भेज पा रहा हूं। सभी बच्चे को क्लिनिक पर लेकर आता हूं, जहां भी जाता हूं साथ में रखता हूं। मौत के साए में जी रहा हूं कि कहीं मेरे बच्चे और परिवार के साथ घटना ना हो जाए। और तथाकथित यूटुबर के माध्यम से बदमाशों के द्वारा सोशल मीडिया पर आकर मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने कि कोशिश की जा रही। डाक्टर और उसकी पत्नी ने आज प्रेस वार्ता कर पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है कि बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई की जाए नहीं तो वो सपरिवार आत्महत्या कर लेंगे , नहीं तो यहां पलायन कर जाएंगे। इस पूरे मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इन बदमाशों के विरुद्ध कड़ी से कार्रवाई की जा रही है। जिले में कोई भी गैंग इस तरह का काम कर रहा हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
बाईट- डाक्टर कृष्ण कुमार, चिकित्सक सदर अस्पताल
बाईट- डाक्टर की पत्नी




