रिपोर्ट – अमित कुमार!
लोकेशन:—पटना
:–राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव भी पान के काफी शौक़ीन हुआ करते थे । अब उनके बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी पान खाने के शौकीन हो गए हैं । तेजस्वी को जब मौका मिलता है वो पान खा ही लेते हैं । गुरुवार को तेजस्वी अपने पासपोर्ट के सिलसिले में मौर्या लोक स्थित पासपोर्ट कार्यालय पहुँचे थे । वही उनकी नज़र पड़ी राजधानी पान दुकान पर , फिर क्या था तेजस्वी ने चैरसिया जी से पान मंगवाया और खाया । लालू प्रसाद यादव भी राजधानी पान भंडार के पान के दीवाने रहे हैं । तेजस्वी ने पान खाते हुए कहा कि बहुत प्यार से इन्होंने पान खिलाया है । अब चौरसिया समाज के लिए हमलोग बिदुपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ला रहे हैं ।
बाईट:—तेजस्वी यादव, डिप्टी सीएम बिहार




