वर्ल्ड ब्लड डोनेशन डे पर आला अधिकारियो ने किया रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!

_पूर्वी चम्पारण मोतिहारी विश्व रक्तदाता दिवस के शुभ अवसर पर मोतिहारी सदर अस्पताल ब्लड बैंक, मोतिहारी में मारवाड़ी युवा मंच एवं रक्तदान समूह के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जीविका ,राहुल कुमार, जिलाधिकारी ,मोतिहारी, सौरव जोरवाल , उप विकास आयुक्त, समीर सौरभ,माननीय मेयर, प्रीति कुमारी, उपमेयर डॉ लाल बाबू प्रसाद, सिविल सर्जन मोतिहारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
इस रक्तदान शिविर में संग्रहित रक्त को जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा,साथ ही संस्था द्वारा किए गए प्रत्येक रक्तदानी को सदर अस्पताल द्वारा एक डोनर कार्ड दिया जायेगा जिसकी सहायता से आप भी आगामी 6 माह के अंदर किसी भी जरूरतमंद को ब्लड दिलवा सकते हैं।
इस रक्तदान शिविर में आज 100 यूनिट का लक्ष्य रखा गया है ।
इस अवसर पर रक्तदान समूह संस्थापक अनिरुद्ध लोहिया , निवर्तमान अध्यक्ष मारवाड़ी युवा मंच, राहुल अग्रवाल, विपुल जलान, सचिव अभिषेक केडिया, उपाध्यक्ष जमुना सिकारिया, चंदन मित्तल ,प्रीति केडिया आदि उपस्थित थे ।
बाइट :—- सौरव जोरवाल,जिलाधिकारी ,मोतिहारी,

Join us on:

Leave a Comment