रिपोर्ट – संतोष तिवारी
मुजफ्फरपुर जिला अधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि शहर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने का कार्य चल रहा है। मुजफ्फरपुर के शहरी क्षेत्र में कुल 74 हजार उपभोगता है, जिनमे से 62 हजार उपभोगता को प्रीपेड मीटर लगाया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि इसके बहुत फायदें हैं, अब कोई भी व्यक्ति अपने हिसाब कहीं से भी कभी भी रिचार्ज करा सकता है। बिजली कितनी खपत हो रही, कितना बिल है ये सभी अब मोबाइल के माध्यम से आसानी से देखा जा सकता है।
बाइट प्रणव कुमार जिलाधिकारी मुज़फ़्फ़रपुर




