अभय कुमार सार्जन के साथ जय भारत सत्याग्रह यात्रा में शामिल हुए कोंग्रेसी!

SHARE:

प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ

बेगूसराय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने जो चुनौतीपूर्ण टास्क दिया है उसे पूरा करना हम सभी की जिम्मेवारी:- अभय कुमार सारजन

बेगुसराय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रामदीरी शाखा की ओर से जय भारत सत्याग्रह यात्रा रामदीरी-तीन के अमनी चौक से शुरू होकर रामनगर महाजी भवानंदपुर, महावीर स्थान में पूजा अर्चना के उपरांत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय महाजी में नवनिर्वाचित काग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अभय कुमार सारजन का नागरिक अभिनंदन समारोह किया गया कायक्रम के प्रभारी सुबोध कुमार ने जय भारत सत्याग्रह एवं हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम मटिहानी की अध्यक्षता में की गई। अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सारजन ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो हमें टास्क रुपी चुनौती दी है। आप सबों के सहयोग से पूरा करना हम सबों की जिम्मेवारी है। इस चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में आप लोगों ने जिस धैर्य का परिचय दिया है। तथा मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि हम अपनी परीक्षा में पूर्णतया सफल होंगे। तथा संपूर्ण जिले में नफरत की जगह मोहब्बत की दुकान अवश्य खुलेगी।
बिहार प्रदेश युबा काँग्रेस के अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास ने कहा कि बिहार काँग्रेस ने आज सारजन बाबू को हम सबों का अभिभावक बनाकर हमें गुरुतर दायित्व सौंपा है।उसे हम सभी पूरी तन्मयता के साथ सारजन जी के साथ खड़े थे और खड़े रहेंगे।
सभा को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रामविलास सिंह शशि शेखर राय, नारायण सिंह,राजदेव बछवाड़ा के जुझारू नेता रामकुमार
प्रखंड अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र सिंह, ब्रजेश कुमार प्रिंस, रामानुज कुँवर,रजनीश कुमार मो.मतीन, मिथिलेश सिंह अधिवक्ता अनिल कुमार अधिवक्ता, अंजनी सिंह,अशोक झा, रणजीत कुमार मुखिया जी,एआमसोगार्थ साह पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष,कृष्ण कुमार जी,महेश यादव युबा काँग्रेस नेता,विक्रम कुमार, शिव कुमार, देवेंद्र प्रसाद जी,रामचंद्र जी चांदीराम,मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, सहित दर्जनों व्यक्तियों ने संबोधित किया। स्वागत भाषण देते हुए रणजीत कुमार मुखिया ने कहा आज का दिन रामदीरी के लिए ऐतिहासिक दिन है कि हम अपने गांव के लाल का कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में दुबारे नागरिक अभिनंदन कर रहे हैं धन्यवाद ज्ञापन विक्रम कुमार युवा नेता ने किया। संचालन अधिवक्ता मिथिलेश सिंह ने किया। पाँच किलोमीटर की लंबी यात्रा में जगह-जगह रामदीरी के लोगों ने दलगत भावना से ऊपर उठकर चादर और माला देकर सारजन जी का भव्य स्वागत किया। स्वागत में शामिल हुए एम.आर राम शंकर कुमार पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि संजीव कुमार विकास विद्यालय के राम विनोद सामाजिक कार्यकर्ता कृषनंदन सिंह किशो बाबू,और दुकानदार मुन्ना जी शामिल थे।

Join us on:

Leave a Comment