आरा/आशुतोष पाण्डेय
भोजपुर जिले के अगिआंव बागा मुख्य मार्ग पर पोसवा गांव में अहले सुबह करीब 3 बजे एक बालू लदे हाइवा के चालाक ने सड़क किनारे स्थित घर में जोरदार टकर मार दिया. जिस कारण घर में सो रहे चार लोग उसके चपेट में आ गये, जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है, सभी को सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है.वहीं चालक गाड़ी में ही फसा हुआ है, उसे निकालने के लिए जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुँच गई है




