पिता ने 3 बेटियों और पत्नी की गला रेतकर हत्या की फिर खुद भी फाँसी के फंदे से झूला, पांचो की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट-विक्रम कुमार

खगड़िया के मानसी थाना इलाके के एकनिया गांव में सनकी पिता ने पहले अपनी तीन बेटियों का गला रेता उसके बाद पत्नी का भी काटा गला। चारों की हो गई मौत तो खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया।

मानसी थाना इलाके के एकनिया निवासी मुन्ना यादव मुफस्सिल थाना के एक मामले में फरार चल रहे थे देर रात को जब घर आए किसी बात को लेकर पत्नी और बेटी से कहासुनी हो गई जिसके बाद बारी-बारी से मुन्ना यादव ने 15 से 18 वर्ष के उम्र वर्ग की अपनी तीन बेटियों का गला रेत कर हत्या कर दिया ।इसके बाद पत्नी की भी हत्या कर दी और अंत में खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पूरे मामले को लेकर एसपी अमित कुमार ने मीडिया को जानकारी दी है।
एसपी अमितेष कुमार ने कहा कि जिस समय मुन्ना यादव ने इस घटना को अंजाम दिया उसके दो पुत्र भी छत पर सो रहे थे लेकिन पिता की करतूत देखकर वहां से फरार हो गए और शायद इसी वजह से उनकी जान बच पाई है।
एसपी अमितेष कुमार ने कहा कि पूरे मामले की जांच के लिए भागलपुर से एफएसएल की टीम बुलाई गई है और पुर मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।
बाइट-अमितेष कुमार,एसपी खगड़िया

Join us on:

Leave a Comment