पंकज कुमार जहानाबाद ।
शादी समारोह और फायरिंग जानलेवा साबित हो रहा है प्रतिदिन कहीं ना कहीं कोई ना कोई घटना घट रही।
नगर थाना क्षेत्र के मनसा बीघा गांव में शादी समारोह में डीजे की धुन पर डांस कर महिलाएं के बीच हुई हर्ष फायरिंग को लेकर मारपीट की घटना हो गयी। इस घटना में एक महिला समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। जिसमे एक महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के संबंध में घायल महिला ने बताया जाता है कि घर से बारात निकल रही थी। इसी दौरान महिलाएं डीजे की धुन पर डांस कर रही थी। इसी क्रम में गांव के गोतिया अशोक यादव ने हवा में दो राउंड फायरिंग कर दी। जब फायरिंग का विरोध लड़का पक्ष के लोगो ने किया तो अशोक यादव खफा हो गए और अशोक यादव एवं धर्मेंद्र यादव के बहनोई चिंटू यादव के बीच बहस होने लगी और कुछ ही क्षणों में मारपीट शुरू हो गयी। मारपीट के दौरान एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। जिसमे एक महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के द्वारा गांव में पहुंचकर हर्ष फायरिंग और मारपीट की घटना को लेकर जानकारी जुटाने में लगी है। गौरतलब हो कि भले ही पुलिस प्रशासन के द्वारा हर्ष फायरिंग रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन शादी विवाह जैसे मौकों पर लोग हर्ष फायरिंग की घटना करने से बाज नहीं आ रहे हैं।




