कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, पांच दिन पहले आया था अपने गांव रामगढ़
ट्रेक्टर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पांच दिन पहले मृतक अपने गांव आया था और दवा लेने के लिए बाजार गया था इसी दौरान कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के ईसरी नहर पथ पर ट्रैक्टर बाइक की भिड़ंत हो गयी। इस घटना में अमित नामक एक युवक की मौत घटनास्थल पर हो गई। इस घटना में बाइक पर बैठा मृतक का सगा भाई संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की पहचान जमानिया थाना क्षेत्र के बेटाबर के रहने वाले अमित कुमार व संदीप कुमार पिता स्वर्गीय बेचू प्रजापति के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर भभुआ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि मां की हुई मौत के बाद दोनों रामगढ़ में अपने मामा उमेश कुमार प्रजापति के यहाँ रामगढ़ में रहकर पढ़ाई करते हुए जिंदगी बसर कर रहे थे। मृतक अमित होश संभालने के बाद बाहर में नौकरी कर अपने छोटे भाई संदीप को पठन पाठन करा रहा था।




