डीएम रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा ।

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के कार्यो की समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिले में 38 पंचायतों में अपशिष्ट प्रसंस्करण का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिसको 30 जून तक पूर्ण कराने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को निदेेश दिया गया। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि मखदुमपुर , मोदनगंज, रतनी और जहानाबाद प्रखंड में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई निर्माण हेतु भूमि का अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाबजूद भी निर्माण कार्य की स्थिति दयनीय है जिसके लिए संबधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को शीघ्र कार्य प्रारंभ करने का निदेश दिया गया । मोदनगंज एवं घोषी प्रखंड में शौचालय निर्माण का भुगतान की प्रगति धीमी होने के कारण प्रखंड विकास पदाधिकारी को सख्त निदेेश दिया गया की किसी भी परिस्थिति में भुगतान लंबित नही होना चाहिए । अगले एक सप्ताह में प्रगति सुधारते हुए जिला को सूचित करेंगे। समीक्षा के क्रम में संपूर्ण स्वच्छता का स्थायित्व हेतु सभी पंचायतों / वार्डो में सामुदायिक उत्प्रेरण करते हुए घरों से स्वच्छता सेवा शुल्क लेने के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को स्पष्ट निदेेश दिया गया ।
साथ ही सभी ग्राम पंचायतों को सशक्त करने हेतु वृहद प्रसार प्रचार के माध्यम से जन जागरूकता अभियान करते हुए सभी गांवों को ओ डी एफ प्लस करने के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को निदेेश दिया गया । जिले में एक इकाई गोबरधन योजना हेतु मांदिल पंचायत में स्थल का जल्द से जल्द अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए अग्रतर प्रक्रिया करने हेतु जहानाबाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेेश दिया गया।
वित्तीय वर्ष 2023- 24 के लिए लक्षित 176 सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण हेतु आवश्यकतानुसार पंचायतों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया ।
साथ ही यह भी निदेश दिया गया है कि पूर्व में निर्मित सभी सामुदायिक स्वच्छता परिसर को नियमित रूप से समुदाय द्वारा इस्तेमाल किए जाने की परिस्थिति में ही उस प्रखंड को नए सामुदायिक स्वच्छता परिसर हेतु राशि हस्तांतरित किए जायेंगे। समीक्षा के क्रम में सभी पंचायती राज पदाधिकारी को यह निदेश दिया गया कि 15 वें वित आयोग से 30% की राशि का खर्च सिर्फ स्वच्छता कार्यों में किया जाना है जिसका दस्तावेजीकरण सही तरीके से किया जाए। लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत पंचायतों में निर्माण किए जाने वाले सामुदायिक सोक पीट , जंक्शन चैंबर तथा आउटलेट चैंबर निर्माण में धीमी प्रगति वाले प्रखंड हुलाशगंज, काको, जहानाबाद और मोदनगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी को स्पष्ट निदेेश दिया गया कि समानुपातिक साप्ताहिक प्रगति नही होने पर संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।
एस एल डब्लू एम(सॉलि़ड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट) के तहत 88 ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किए राशि
का उपयोगिता प्रमाण पत्र अगले एक सप्ताह में जिला कार्यालय में जमा करने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेेश दिया गया । साथ ही वित्तीय अनियमितता / वित्तीय विचलन न हो इसके लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को संबधित ग्राम पंचायतों का साप्ताहिक / पाक्षिक समीक्षा सभी तरह के लेने देन तथा बैंक विवरणी के साथ करने हेतु निदेश दिया गया ।
समीक्षा के क्रम में सभी पंचायतों से कचरे का उठाव सुनिश्चित कराने एवं पंचायतों को स्वच्छ रखने हेतु स्वच्छता से समृद्धि कार्यक्रम के तहत लगातार आईपीसी बीसीसी किया जाना है जिसके लिए जून माह में 15 से 24 तारीख तक थीम आधारित गतिविधि किया जाना है जिसके लिए प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी को नोडल बनाया गया है। साथ ही सभी संबंधित विभागों एवं हितधारकों के साथ मिलकर प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाना है । बैठक में श्री परितोष कुमार उप विकास आयुक्त , गुलाब हुसैन जिला पंचायत राज पदाधिकारी , पंकज कुमार घोष निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, शिल्पी आनंद, पिंकु कुमार जिला सलाहकार ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, जिला समन्वयक माधवेन्द्र कुमार, उजमा फहमी, जिला प्रोग्रामर पंचायती राज, सोएब अख़्तर सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी , सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ,सभी प्रखंड समन्वयक, ( पंचायती राज) उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment