रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
कल्याणी चौक स्थित प्राचीन व ऐतिहासिक श्रीहनुमान मंदिर को स्मार्ट सिटी योजना से जोड़ते हुए जीर्णोद्धार करने के संबंध में
आज दिनांक 12 जून 2023 को अखंड भारत पुरोहित महासभा के तत्वधान में अपने शहर मुजफ्फरपुर बरी कल्याणी चौक स्थित अतिप्राचीन व ऐतिहासिक श्रीहनुमान मंदिर को लेकर महासभा के बड़े पदाधिकारियों के साथ महासभा के अध्यक्ष पंडित हरिशंकर पाठक ने जिलाधिकारी महोदय को शहर में हो रहे स्मार्ट सिटी योजना के तहत श्रीहनुमान मंदिर को जोड़ने के लिए आवेदन दिया गया साथी मांग किया गया कि श्री हनुमान मंदिर अति प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्थल है यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त आकर पूजा अर्चना करते हैं इस मंदिर में पूरे शहर समेत जिला वासियों की आस्था जुड़ी हुई है इधर स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर का विकास हो रहा है इसी कड़ी में इस मंदिर का पुनः जीणोद्धार कराकर इसे भव्य रुप दिया जाए तो स्मार्ट सिटी की पहचान को और मजबूती मिलेगी एवं भक्तों की आस्था का केंद्र बरकरार रहेगा इसी विषय को देखते हुए अखंड भारत पुरोहित महासभा ने अपने पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा इस कड़ी में
मुख्य रूप से शामिल हुए! महासभा अध्यक्ष पंडित हरिशंकर पाठक, सभा सलाहकार डॉक्टर चंदन कुमार उपाध्याय संयोजक रामबालक भारती, कोषा अध्यक्ष आचार्य नीलमणि पाठक, आचार्य वशिष्ठ तिवारी एवं अन्य पुरोहित शामिल हुए




