प्रशान्त कुमार/नेहा कुमारी
बेगुसराय में केन्द्र सरकार के खिलाफ महागठबंधन के कार्यकर्ता करेगें धरना प्रदर्शन सोमवार को भाकपा अंचल कार्यालय बीहट में कांग्रेस के वरिष्ट नेता नंदकिशोर सिंह की अध्यक्षता में अयोजित समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी दलों के पदाधिकारी ने कहा कि 15 जून को प्रखंड स्तरीय धरना प्रदर्शन में हजारों लोग भाग लेंगे। राज्य महागठबंधन के निर्देशानुसार 15 जून को महंगाई बेरोजगारी एवं केन्द्र सरकार के ताना शाही के खिलाफ प्रखंड स्तरीय महाधरना प्रदर्शन किया जाएगा इसकी तैयारी जोर शोर किया जा रहा है। भाकपा अंचल मंत्री अरविंद सिंह के नेतृत्व में दस सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया गया है, आगामी 2024 में होने वाली लोक सभा चुनाव में महागठबंधन को एक जुट रहने का आहवान करते हुए कांग्रेस के वरिष्ट नेता नंदकिशोर सिंह ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए हम सब मिलकर चुनाव लडेंगे तभी हम भाजपा जैसे तानाशाह को हरा पाएंगे।वही तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार लोक तंत्र की हत्या कर रही है,बेरोजगार नौजवानों के आवाज को दबाया जा रहा है, जदयू के शंभू सिंह,राजद के रामानन्द यादव हम के पियूष कुमार ने कहा कि इस धरना प्रदर्शन में एक हजार से अधिक महिला पुरुष कार्यकर्ता भाग लेंगे सभी दल के लोगअपने अपने झंडा बैनर के साथ महागठबंधन के बैनर तले शामिल होकर दिन के 10 बजे जीरोमाइल गोलंबर से बरौनी प्रखण्ड कार्यालय के लिए जुलूस के सकल में चलेगी जो प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन में शामिल होगी।मौके पर कांग्रेस के वरिष्ट नेता नन्द किशोर सिंह, युवा नेता पवन कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह,बद्री सिंह, राहुल कुमार,मुकेश कुमार,जदयू के प्रखंड अध्यक्ष शंभू सिंह,जिलाध्यक्ष अरूण कुमार गांधी , मोहम्मद आजाद,भाकपा के अंचल मंत्री अरविंद सिंह सहायक मंत्री नवीन सिंह, एटक नेता प्रहलाद सिंह, भाकपा जिला कार्यकारणी के सदस्य रामाधार सिंह, राम उदगार सिंह भूतनाथ, अशोक रजक, धीरज कुमार,माणिक साह , भगवान पासवान, वशिष्ठ सिंह, दिलेर अफगान,उमेश सिंह,राजद के सुरेन्द्र सिंह, रामानंद यादव , वार्ड पार्षद अशोक सिंह,राजीव कुमार, अनिल यादव, राजकुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।




