बिपरजॉय चक्रवर्ती तुफान के कारण
पश्चिम रेलवे पर यात्रा/खुलने वाली ट्रेनों का आंशिक समापन/प्रारंभ!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

हाजीपुर: 12.06.2023

बिपरजॉय चक्रवर्ती तुफान के कारण पश्चिम रेलवे पर यात्रा समाप्त करने/खुलने वाली कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन/प्रारंभ तथा रद्द किया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –

  1. दिनांक 12.06.2023 को गुवाहाटी से खुल कर ओखा जाने वाली गाड़ी सं. 15636 गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस का आंशिक समापन अहमदाबाद में किया जायेगा ।
  2. दिनांक 16.06.2023 को ओखा से खुलने वाली गाड़ी सं. 15635 ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ अहमदाबाद से किया जायेगा ।
  3. दिनांक 11.06.2023 एवं 12.06.2023 को मुजफ्फरपुर से खुल कर पोरबंदर जाने वाली गाड़ी सं. 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस का आंशिक समापन विरमगाम जं. पर किया जायेगा ।
  4. दिनांक 13.06.2023 को मुजफ्फरपुर से खुल कर पोरबंदर जाने वाली गाड़ी सं. 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस का आंशिक समापन राजकोट में किया जाना है ।
  5. दिनांक 15.06.2023 को पोरबंदर से खुल कर मुजफ्फरपुर जाने वाली गाड़ी सं. 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा ।

(वीरेन्द्र कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Join us on:

Leave a Comment