खाद्यान्न के अवैध भण्डारण के विरुद्ध एसडीएम की बड़ी कारवाई, सैकड़ों बोरा अनाज जब्त!

SHARE:

प्रशान्त कुमार
बेगूसराय बिहार
11जून 2023

बेगूसराय जिले के बखरी में खाद्यान्न के अवैध भंडारण की सूचना पर एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने नगर के सलौना स्थित चैती दुर्गा मंदिर के समीप एक गल्ला दुकान में छापामारी की। छापेमारी में बड़ी मात्रा में खाद्यान्न का भंडारण मिला।इस दौरान दुकान को बंद कर अंदर चावल लोड होती एक पिकअप वैन भी जप्त किया है। जबकि दुकानदार अपने कर्मियों और चालक के साथ मौके से फरार होने में सफल रहा। बखरी अनुमंडल प्रशासन द्वारा दुकान को सील कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पूरे मामले पर बखरी अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरव ने बताया कि बाजार मूल्य को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा खाद्यान्न के अवैध भंडारण के विरुद्ध कारवाई का निर्देश दिया गया है। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि सलौना के चैती दुर्गा मंदिर के समीप खाद्यान्न का अवैध भंडारण किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वे जब बताई गई दुकान पर पहुंचे तो दुकान बाहर से बंद पाया गया। दुकान का कोई नाम या कोई बोर्ड नहीं मिला। सिर्फ दुकान की दीवार पर सिंह जी और मोबाइल नंबर लिखा था। लेकिन बंद दुकान के अंदर हलचल हो रही थी। जिसे भांपते हुए दुकान के शटर को जब उठवाया गया तो भीतर कुछ और ही नजारा देखने को मिला। दुकान के अंदर एक नई पिकअप वैन पर चावल लोड किया जा रहा था। जबकि सैकड़ों बोरी में गेहुं, चावल, मक्का के साथ कम मात्रा में सरसों आदि खाद्यान्नों का भंडारण मिला।जो राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश आदि राज्यों के मार्का वाले बोरों में पैककर हाथ से सिलाई की गई है। एसडीओ ने बताया कि दुकान के संचालक को बार बार फोन किया गया लेकिन वे दुकान पर नहीं आए। फिलहाल दुकान को सील कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने बताया कि दुकान का लाइसेंस, जीएसटी नंबर सहित अन्य कागजातों की जानकारी ली जा रही है। कोई भी व्यक्ति इन कागजातों के बगैर दुकान नहीं चला सकता। इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या बाजार के किसी व्यवसायी ने यहां अपना गोदाम बना रखा है।
बाइट: सन्नी कुमार सौरव,बखरी एसडीएम

Join us on:

Leave a Comment