रवि शंकर शर्मा –
पटना, 11 जून 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राजद सुप्रीमो श्री लालू प्रसाद यादव जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री ने उनके स्वस्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री ने दूरभाष पर भी वार्ता कर राजद सुप्रीमो श्री लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनायें दीं।




