9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत व्यापारी सम्मेलन का आयोजन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत मंगलम मैरिज हॉल में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजय प्रसाद ने किया।
मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल ठाकुर ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री भाजपा के कद्दावर नेता नंदकिशोर यादव उपस्थित हुए कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी बाजपेई जी, के तैलचित्र पर पुष्पांजलि किए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया उसके बाद स्वागत भाषण भाजपा जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव के द्वारा किया गया पूर्व मंत्री माननीय नंदकिशोर यादव ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 9 साल की गए विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार गरीब शोषित एवं वंचितों के कल्याण हेतु समर्पित है माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व देश का गौरव विश्व पटल पर लगातार बढ़ रहा है वहीं सांस्कृतिक विरासत को प्राथमिकता के आधार पर सरकार ने स्थापित करने का काम किया है भारत के आधारभूत संरचना को मजबूत करते हुए भारत के सपनों को साकार कर रही है उन्होंने सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का एक-एक कर व्यापारियों को बताएं इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव जी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जहानाबाद जिले में पूरी तरह से माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रमों को गांव-गांव तक प्रचार और प्रसार में लगे हैं और भारतीय जनता पार्टी की जो सरकार 9 साल में काम की है उसको जन जन तक पहुंचाने का काम कर रही है धन्यवाद ज्ञापन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार ने किया जिसमें चेंबर ऑफ कॉमर्स के कैलाश पोद्दार , शेखर शर्मा, अजय गुप्ता, रवि चंद्रवंशी आदि व्यवसायियों के साथ संवाद हुआ इस कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी सीडी शर्मा जिला प्रभारी शंभूनाथ केसरी जहानाबाद भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शशि रंजनजिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत राय शैलेश कुमार जिला महामंत्री धीरज कुमार विजय सिंह जिला मंत्री ब्रजेश कुमार ,सर्वेश कुमार वर्मा ,मुन्नी देवी ,मनोज पासवान ,महेंद्र कुमार जिला कोषाध्यक्ष जेपी केसरी युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार नगर मंडल महामंत्री संतोष कुमार एवं सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं वर्ग के लोगों के साथ सहभोज का भी आयोजन हुआ इसके उपरांत जहानाबाद में टाइल्स दुकानदार अरविंद के दुकान पर पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव पहुंचे और उन्हें प्रधानमंत्री के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत चर्चा किए उसके बाद संतोष श्रीवास्तव के पास वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के पुराने कार्यकर्ता जोहन राम एवं पुराने कार्यकर्ताओं जो जनसंघ समय से जुड़े हुए थे उनको सम्मानित किया गया भाजपा नेता नंदकिशोर यादव ने संवाद कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और मोदी जी की योजनाओं राम मंदिर धारा 370 किसान के हित में जो कार्य किए इसके उपरांत भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री विजय सत्कार के पिताजी के देहांत हो जाने के बाद उनके घर पर भाजपा नेता पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव पहुंचे एवं उनके परिवार को संताबना दिया।

Join us on:

Leave a Comment