एबीवीपी बिहार प्रदेश (उत्तर बिहार)के अभ्यास वर्ग का आयोजन 14 से 17 जून तक रामदयालु सिंह महाविद्यालय में।

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

आज दिनांक- 09/06/2023 (शुक्रवार) को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मुजफ्फरपुर द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया गया कि अभाविप बिहार प्रदेश (उत्तर बिहार) का प्रदेश अभ्यास वर्ग दिनांक- 14, 15, 16 एवं 17 जून 2023 तक रामदयालु सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर में आयोजित होगी, जिसकी तैयारी अंतिम दौर में है।
पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए जिला संयोजक दीपंकर गिरी ने कहा कि इस वर्ग में उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 400 छात्र, छात्राएं एवं शिक्षक कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। छात्र/छात्रा कार्यकर्ताओं को 4 दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा राष्ट्रीय संग़ठन मंत्री श्रीमान आशीष चौहान जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रभात मिश्रा ने बताया कि 16 जून को विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ताओं, अन्य गणमान्य लोगों एवं वर्तमान कार्यकर्ताओं के बीच स्नेह मिलन का आयोजन होगा।
वहीं केशरीनन्दन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी अंतिम दौर में है तथा स्थानीय समाज एवं जिलावासियों से अच्छा सहयोग मिल रहा है।
मयंक मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए व्यवस्था में कुल 50 कार्यकर्ता लगे हुए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक यादव भी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment