9 साल बेमिसाल कार्यक्रम में सांसद राकेश सिन्हा ने मोदी सरकार की बताई उपलब्धियां!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में भाजपा के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस दौरान राहुल गांधी के द्वारा विदेशों से भाजपा पर हमला करने पर कहा कि जो जवाहर लाल नेहरू ने नहीं किया, इंदिरा गांधी ने नहीं किया, राजीव गांधी ने नहीं किया वह राहुल गांधी कर रहे हैं। कांग्रेस की परंपरा को राहुल गांधी तोड़ रहे हैं विदेश में जाकर देश की राजनीति कर रहे हैं देश की चौहद्दी इतनी बड़ी है हम देश की राजनीतिक कुश्ती लड़ सकते हैं लेकिन राहुल गांधी ने विदेश की धरती को चुना है। भारत का गणतंत्र प्राचीनतम है वहां राहुल गांधी देश के लोकतंत्र का मजाक उड़ा रहे हैं, देश की जनता राहुल गांधी को माफ नहीं करेंगी । कनाडा में इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी दिखाने पर सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विदेशों में जहां भी भारत विरोधी ताकतें उठी वहां शक्ति से कदम उठाया है चाहे कनाडा में खालीस्तानी का प्रदर्शन हो चाहे इंदिरा गांधी के हत्या की झांकी हैं यह सब हो रहा है कांग्रेस और टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोगों की वजह से। जब घर का भेदी लंका ढाए इसके लिए राहुल गांधी अच्छे उदाहरण बनते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर हुए दंगे पर सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि औरंगजेब से ओवैसी इतना मोहित क्यों हो रहे हैं जिस औरंगजेब ने जजिया टैक्स लगाया जिस औरंगजेब ने हजारों मंदिरों को तोड़ा हिंदुओं ने दुनिया में कहीं भी मस्जिद को नहीं तोड़ा चर्च को नहीं तोड़ा हमने किसी धर्म पर हाथ नहीं उठाया हम औरंगजेब को खारिज करते हैं टीपू सुल्तान को खारिज करते हैं टीपू सुल्तान और औरंगजेब को तरफदारी करने वाले लोग देश की राष्ट्रीयता नहीं हो सकते हैं। इस मौके पर राकेश सिन्हा ने मोदी सरकार के द्वारा देश में 9 साल में किए गए कार्य की जमकर सराहना की है। प्रेस वार्ता में पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह, राजकिशोर सिंह समेत अन्य भाजपा के नेता शामिल थे।
बाईट- राकेश सिन्हा, राज्य सभा सांसद भाजपा

Join us on:

Leave a Comment