रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
गया नगर निगम वार्ड नंबर 15 व 26 में उपचुनाव शांतिपूर्ण प्रारंभ मतदाताओं में दिखी उत्साह प्रचंड गर्मी के बीच मतदाता बूथ पर कर रहे हैं मतदान का प्रयोग.
गया नगर निगम के वार्ड नंबर 15 व 26 में उपचुनाव का मतदान चल कड़ी सुरक्षा के बीच प्रचंड गर्मी के बीच उत्साह के साथ मतदाता मतों का प्रयोग कर रहे हैं.आपको बता दें कि वार्ड नंबर 15 से 8 उम्मीदवार भाग आजमा रहे हैं. वही वार्ड नंबर 26 से 4 प्रत्याशी भाग आजमा रहे हैं. आपको बता दें कि वार्ड नंबर 15 में पूर्व पार्षद दीपक चंद्रवंशी का सीधा मुकाबला विजय कुमार से है. वही वार्ड नंबर 26 से निर्विरोध भोला मियां चुनाव जीते थे वह अपने दोस्त के खातिर पद से इस्तीफा दिए थे तब जाकर उपचुनाव हो रहा है. वार्ड 26 में गया नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव का सीधा मुकाबला आसिफ के बीच है.मतदान सुबह 7 बजे से लेकर संध्या 5 तक कड़ी सुरक्षा के बीच चलेगा.सिटी डीएसपी पीएन साहू व सदर एसडीओ ने चुनाव संबंधित पदाधिकारियों को कड़े निर्देश दिया है. चुनाव से पूर्व इन क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन फ्लैग मार्च हुआ था ताकि उपद्रवियों द्वारा मतदान में किसी प्रकार के अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन सुरक्षा बल मुस्तैद है. वहीं वार्ड नंबर 15 के बंगाली आश्रम काली बाड़ी बूथ संख्या 15/6 पिंक बूथ बनाया गया है.पिंक बूथ पर समुचित व्यवस्था की गई है.मतदाताओं को मतदान केंद्र पर किसी प्रकार की असुविधा ना हो ईसका पूरा ख्याल रखा गया है.समुचित व्यवस्था में पेयजल, दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर,वृद्ध मतदाताओं को बैठने हेतु कुर्सी सहित सहायता केंद्र बनाया गया है.दोनों वार्ड में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान जारी है. वही दोनों वार्ड से कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है.12 प्रत्याशी का भाग का फैसला 11 जून को आएगा.
बाइट अमित राज
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया




